कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपने खर्च को बहुत ही सावधानी से करें। किसी अजनबी से आज लेनदेन ना करें, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करें, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कामों का नुकसान होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।