सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप को बढ़ाने वाला रहेगा। कारोबार में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। आप किसी से कोई लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप कारोबार में किसी को सझेदार ना बनाएं, नहीं तो वह आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण वह परेशान रहेंगे। आपको अपनी संतान से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।