कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको अपने काम को संभलकर करना होगा। आप अपने रिश्ते में किसी गलतफहमी को जगह ना दें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ेगी। किसी की सुनी सुनाई बातों पर यदि आपने भरोसा किया, तो वह कोई लड़ाई झगड़े की वजह बन सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी से धन उधार बहुत ही सोच विचार कर लें।