वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोग शांत और धैर्यवान स्वभाव के होते हैं, क्योंकि इनके स्वामी शुक्र होते हैं। दरअसल, शुक्र सुख-सुविधा और आकर्षण के कारक माने जाते हैं। माना जाता है कि इस राशि के लोग मेहनती होते हैं और जीवन में स्थिरता पसंद करते हैं। इनका स्वभाव काफी भरोसेमंद होता है। हर काम को पूरी लगन से करना इनकी सबसे बड़ी खूबी होती है। इसके अलावा रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखते हैं। इनके लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर आपको मानसिक शांति मिलेगी और सम्मान भी बढ़ेगा। सामाजिक आयोजन में कोई उपहार या सराहना मिलने से मन खुश रहेगा। सेहत से जुड़ी पुरानी परेशानी में राहत मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को और खास बना देगी। बिजनेस से जुड़ा बड़ा फैसला सोच-समझकर लें और फिलहाल साझेदारी वाले कामों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।