कन्या राशि- कन्या राशि के लोग समझदार और व्यवस्थित स्वभाव के होते हैं, क्योंकि इनके स्वामी बुध होते हैं। दरअसल, बुध बुद्धि और तर्क के कारक माने जाते हैं। माना जाता है कि इस राशि के लोग हर काम को योजना बनाकर करना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव व्यावहारिक होता है। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना इनकी सबसे बड़ी खूबी है। इसके अलावा रिश्तों में जिम्मेदारी निभाते हैं। इनके लिए हरा रंग शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर खास ध्यान दें। किसी कानूनी मामले को लेकर तनाव बढ़ सकता है। कामकाज में पूरी सतर्कता रखें और ऑफिस में वरिष्ठों की बातों को नजरअंदाज न करें। मनचाहा काम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। परिवार के मामलों में बाहरी लोगों की सलाह लेने से बचें। भाई-बहनों का साथ और सहयोग आपको राहत देगा।
Astrology: 30 की उम्र के बाद चमकता है इन चार राशि वालों का भाग्य, मिलता है मेहनत का पूरा फल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।