कन्या राशि- कन्या राशि के लोग मेहनती और व्यवस्थित स्वभाव के होते हैं। इस राशि को राशि चक्र की छठी राशि माना जाता है, जिसपर बुध का स्वामित्व है। कहते हैं कि बुध के प्रभाव के कारण ये लोग हर काम को सोच-समझकर करना पसंद करते हैं। इनके लिए हरा रंग शुभ होता है।
विज्ञापन
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन सफलता और संतोष दोनों लेकर आएगा। रिश्तों में प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने लेन-देन निपटाने का समय आ सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में योजना बनाकर आगे बढ़ें। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे घर में उत्साह का वातावरण बनेगा। लंबे समय से मन में छिपी कोई इच्छा पूरी होने से आपका दिल खुशियों से भर जाएगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।