कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं, इसलिए इस राशि के लोग भावुक होने के साथ बेहद संवेदनशील भी माने जाते हैं। परिवार और करीबी रिश्तों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।आज का राशिफल
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज दूसरों की मदद और अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। लंबे समय से रुकी चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आएंगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बोलचाल पर संयम रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपके शब्द ही रिश्तों को बना या बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। नई नौकरी या नए अवसर की तलाश कर रहे लोगों को भी उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है। धैर्य और समझदारी आज आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।