Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: आज 21 जुलाई सावन का दूसरा सोमवार है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है। इसकी के साथ आज रोहिणी नक्षत्र के साथ वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। साथ ही आज सावन माह की कामिका एकादशी भी है। एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। इसी के साथ सर्वार्थ सिद्धि और वृद्धि योग का भी संयोग बनने जा रहा है। आइए जानते हैं मेष लेकर मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल ।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। शासन प्रशासन का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यापार को आगे ले जाने के लिए योजना बनानी होगी और किसी के साथ आप पार्टनरशिप करने से बचें। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनको आपको पहचान की आवश्यकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और वह जी तोड़ मेहनत करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। धार्मिक कामों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा और आप किसी को उधार देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आप जीवनसाथी से वाद-विवाद में ना पड़ें।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप न करें, बहुत ही देखभाल कर करें। माताजी से आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं, क्योंकि वह आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगी। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में आपको मनपसंद काम मिल सकता है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन उसमें किसी के कहने में आकर कोई जोखिम भरा काम ना करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपका यदि कोई पहले का लेनदेन चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ आपका विश्वास काफी गहरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप माताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।