Aaj Ka Rashifal 19 July 2025: आज 19 जुलाई, शनिवार का दिन है। आज के दिन मन के कारक ग्रह चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा और चंद्रमा से द्वादश भाव में शनिदेव विचरण कर रहे हैं। कर्क राशि में सूर्य और बुध के होने से बुधादित्य योग का संयोग बनेगा। आज के दिन दैनिक राशिफल की गणना का मुताबिक पांच राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जबकि कुछ राशि वालों की परेशानियों में इजाफा होगा और कुछ के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई दूसरा काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आपके पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कमजोर रहने वाला है। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा भी अवश्य करें। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर ना रहें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलेंगे, आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है, इसलिए आपको कोई बात बहुत ही तोल मोलकर बोलनी होगी। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए समस्या लेकर आने वाला है, क्योंकि आपके शत्रु बढ़ सकते हैं, जिन्हें आपकी तरक्की रास नहीं आएगी और वह आपके बॉस से आपकी चुगली लगा सकते हैं। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपने यदि बिजनेस में काम को लेकर कोई बदलाव करने का सोचा है, तो फिलहाल रुक जाए। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान की सेहत में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की खुशियां बढ़ेंगी। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करने की सोचेंगे।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान और वाहन आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपकी लिए दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपनी व्यवसाय की योजनाओं को लेकर प्लानिंग करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट में आपको थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी छवि निखरेगी।