Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: आज गुरुवार, 17 जुलाई श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज के दिन कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में है फिर इसके बाद मेष राशि में होगा। आज के दिन कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। अचानक धन हो सकता है और जिन लोगों को कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उसमें फैसला उनके पक्ष में आ सकता है। वहीं कुछ राशि वालों आज के दिन सावधानी रखनी होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोग किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ ना डालें और जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर रहेगा। आप किसी योजना में बिना सोचे समझे धन ना लगाएं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर में रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आएगा, क्योंकि आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी और वह अपने आगे के भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं, लेकिन आपकी किसी गलती के लिए आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आपकी संतान को कोई सेहत संबंधित समस्या होने से आपको भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने मन में यदि किसी काम को लेकर आत्मविश्वास बनाए रखेंगे, तो ही आपका वह काम पूरा होगा। पैतृक मामलों में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नोंकझोंक में न पाएं, नहीं तो लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की संभावना है। आपको बेवजह बातों को लेकर क्रोध करने से बचना होगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए किसी नए भूमि, वाहन और मकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी अजनबी लोगों से कोई लेनदेन करें।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में कमजोर रहेगा। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से टेंशन बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं भी सिर उठा सकती हैं, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी और रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।