Aaj Ka Rashifal 19 June 2025: आज 19 जून, गुरुवार का दिन है। आज के दिन सिद्ध और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है जो बहुत ही फलदायी साबित होगा। इसके साथ बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है जिसके कारण सभी 12 राशि वालों में से ज्यादतर राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज के दिन कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
सिंह राशि
आज का दिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी, लेकिन आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप किसी पैतृक संपत्ति को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसे आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से निपटाने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
शुभ रंग- पीला
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। यदि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप बदलाव करने की सोच सकते हैं, जिसके लिए आपको गुरुजनों से सलाह की आवश्यकता होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई डील फाइनल हो सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।
शुभ रंग- लाल
Weekly Horoscope (16 to 22 June): जून माह के इस सप्ताह किन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में बड़े सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके गलत खान-पान के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आपकी कला-कौशल में सुधार आएगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- नीला
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। नौकरी में यदि आप बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो आपके वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से काम करने का मौका मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम समय से पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। आप यदि कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
शुभ रंग- आसमानी
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ नयी योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम आसानी से कर सकेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर और बाहर दोनों के कामों में तालमेल बनाकर चले, नहीं तो परिवार में सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव बहुत ही सोच समझकर करें। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं के पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको किसी काम को लेकर जोखिम लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।