26 March Panchang 2026: आज 26 मार्च का दिन है और चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। फिर इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस शुभ तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। इस राशि के स्वामी बुधदेव होते हैं।
Aaj Ka Panchang 26 March: 26 मार्च 2026, गुरुवार को चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-आराधना की जाती है। अष्टमी तिथि सुबह 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी फिर इसके बाद नवमी तिथि पर लगेगी। जिसमें राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र और शोभना योग का संयोग होगा। चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में रहेंगे। जहां पर गुरु के साथ युति करके गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं 26 मार्च का संपूर्ण दैनिक पंचांग।