23 April 2026 Ka Panchang: आज 23 अप्रैल का दिन है और वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस शुभ तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। इस राशि के स्वामी बुध देव होते हैं।
Panchang 23 April: 23 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगी,फिर इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग होगा। आइए विस्तार से जानते हैं 23 अप्रैल का दैनिक पंचांग।