मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपका कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी यदि आपको कोई बात समझाएं, तो आपको उसका ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपका कोई काम बिगड़ सकता है। यदि आप किसी से कोई लेनदेन करें, तो उसमें पूरी सावधानी बरतें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।