वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी कीर्ति को बढ़ाने वाला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं। आप अपने सहयोगियों से अपने मन की बात को कहेंगे, तो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।