मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि और संचार के प्रतीक माने जाते हैं। इस राशि के लोग तेज दिमाग, जिज्ञासु और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और लोगों से जुड़ना बेहद पसंद होता है। ये बेहतरीन कम्युनिकेटर होते हैं, जिससे लेखन, मीडिया और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। हालात के अनुसार खुद को ढालना इन्हें बखूबी आता है। हालांकि, इनका चंचल मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी इनकी समझदारी इन्हें आगे बढ़ाती रहती है। आज का राशिफल
आज का दिन आपको अपनी समझदारी और बुद्धि का सही इस्तेमाल करने का मौका देगा। आप ऐसे फैसले लेंगे, जो दूसरों को चौंका सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों का समर्थन बढ़ेगा। घर में छोटे बच्चे आपसे कुछ खास मांग सकते हैं, जिसे पूरा करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। छात्रों के लिए यह समय पूरी तरह फोकस का है, ध्यान भटका तो मौका निकल सकता है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी दिल को सुकून देगी।
17 मई को शनि करेंगे रेवती नक्षत्र में परिवर्तन, इन राशियों के लिए शुभ संकेत और मिलेंगे कई अवसर