Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, लेकिन आप किसी की काम को लेकर योजना बनाकर चलें, क्योंकि आपकी सेहत में कोई गड़बड़ी हो सकती है।
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं-
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, लेकिन आप किसी की काम को लेकर योजना बनाकर चलें, क्योंकि आपकी सेहत में कोई गड़बड़ी हो सकती है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपको नुकसान देगा, इसलिए आज आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय:
घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।
किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।