आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय के बिना ना करें। संतान की संगति को लेकर आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपके बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है।
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं-
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय के बिना ना करें। संतान की संगति को लेकर आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपके बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है। कोई कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय:
घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।
किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।