मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको किसी निर्णय को लेने में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका मन किसी काम के पूरा न होने से थोड़ा परेशान रहेगा। आप यदि जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान हैं तो उसमें आपको अपने भाइयों से कोई मदद मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा।