धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने बच्चों के साथ कुछ समय उनके मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करेंगे, जिससे उनके और आपके बीच रिश्ता और मजबूत होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी बात पर समझौता करना पड़े, तो उसमें वह अपनी बात अवश्य रखें। जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उनकी छवि और निखरेगी, लेकिन आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है।