मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कोई सरकारी मामला यदि लटका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलनी होगी। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी दूर हो सकता है। आपकी अपने किसी विरोधी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है। आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।