मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई बड़ी डील लेकर आने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहना होगा। रोजगार में आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। आप अपने ध्यान को इधर-उधर के कामों में न लगाए, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह बातचीत के जरिए दूर होंगे।