वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनाव ग्रस्त रहने वाला है। रोजगार में आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप में आप कोई काम करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके स्वास्थ्य को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको माताजी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।