मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन फिर भी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आय के नए-नए मार्ग मिलेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। व्यापार में आप कोई परिवर्तन करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। अपनी कुछ बातों को जीवनसाथी के सामने उजागर न करें।