वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं। आपके घर किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जो जातक राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप मकान आदि की खरीदारी करते समय बहुत ही सावधानी बरतें। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।