फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 27 Oct 2025 04:32 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि  

विज्ञापन

मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल

ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं- 
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो  

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बिजनेस में कोई योजना आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी, जिसको लेकर आप किसी एक्सपर्ट से राय अवश्य लें। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें।
विज्ञापन

शुभ रंग: सफेद

उपाय:  

  • घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।  
  • घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।  
  • किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।  

विज्ञापन


 

Monthly Horoscope October: अक्तूबर में कन्या और धनु राशि वालों के बदलेंगे दिन, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
October Grah Gochar 2025: अक्तूबर में होगी ग्रहों की उथल-पुथल, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य सभी बदलेंगे चाल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें