मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के अनुभवों से कुछ सीख लेंगे। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह आपसे वापस मांगने आ सकता है। आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। आप एक बजट बनाकर चलेंगे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों के लिए आप उनसे बातचीत करेंगे,जिसके बाद आपको उसका समाधान भी आसानी से खोजेंगे, लेकिन आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।