वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी काम को करने में पूरे रुचि दिखाएंगे। आप सोच विचारकर कोई निर्णय लें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करके अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी नये घर,मकान,दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।