फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि के लोग आज काम में बरतें अधिक सावधानी, पढ़ें राशिफल

Mon, 22 Sep 2025 03:50 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपकी अत्यधिक लाभ के चक्कर में कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। आप यदि किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलेंगे, तो उससे आपको खुशी होगी।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि  

विज्ञापन

मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल

ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं- 
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो  

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपकी अत्यधिक लाभ के चक्कर में कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। आप यदि किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलेंगे, तो उससे आपको खुशी होगी। आपकी सेहत को लेकर आप थोड़ा एतियात बरतें और कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। आपका कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने घरेलू कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

शुभ रंग: सफेद
उपाय:  

  • घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।  
  • घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।  
  • किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।  

विज्ञापन

Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
Monthly Horoscope September: सितंबर में मेष और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
September Monthly Tarot Reading: वृषभ और तुला राशि वालों का खास रहने वाला है प्रेम जीवन, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें