फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

Wed, 18 Nov 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आपके भीतर कुछ नया शुरू करने और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का उत्साह बना रहेगा। नई ऊर्जा के साथ आप अपने लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके भीतर कुछ नया शुरू करने और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का उत्साह बना रहेगा। नई ऊर्जा के साथ आप अपने लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। हालांकि, रिश्तों के मामले में संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी होगा। विशेष रूप से जीवनसाथी की भावनाओं और अपेक्षाओं को नजरअंदाज न करें। उनकी बातों को ध्यान से सुनेंगे तो आपसी समझ और रिश्तों की मधुरता बनी रहेगी।

कारोबार से जुड़े किसी नए प्रस्ताव या योजना पर पिता के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। उनका अनुभव आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आने और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन उत्साहजनक रह सकता है। परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुसार आने या किसी शैक्षणिक उपलब्धि से मन प्रसन्न हो सकता है।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मिथुन राशि वालों को इस माह मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें