मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके चेहरे पर एक अजब सा तेज विराजमान रहेगा,जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो,तो आपको उसे तुरंत लपक लेना होगा। आपको इन लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं,नहीं तो इससे आपका नुकसान होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।