वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनके अपने साथी से झगड़ा हो सकता है। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की किसी वस्तु की खरीदारी से कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की कोई योजना बनाएंगे जिसमें आपको किसी मित्र से वाद विवाद में नहीं पड़ना है। आपके घर मे किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। धन संबंधित किसी समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे,लेकिन भाइयों की मदद से वह सुलझ सकते हैं।