मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। व्यवसाय में आपको अपनी आंख व कान खुले रख कर आगे बढ़ना होगा। आप कोई बड़े निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। उनके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ेगा।