धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने काम में योजना बनाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपने मन को इधर-उधर ना लगाएं, नहीं तो उनसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप नौकरी में अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।