मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।