मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आप कामकाज पर पूरा भरोसा बनाए रखें। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा कर सकते हैं। घर परिवार में यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।