वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में तेजी आएगी। आपका कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस की योजनाएं फलीभूत होंगी और कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिसके कारण उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आपको कोई काम करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर हो सकती हैं। आप अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।