मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और किसी भूमि वाहन, मकान आदि की खरीदारी करते समय आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप अपने घर की साज सज्जा आदि की ओर विशेष ध्यान देंगे, लेकिन यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।