मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके कुछ मन मुताबिक इच्छाओं की पूर्ति होती भी दिख रही है। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में आप पूरी रुचि बनाए रखें। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आपको खुशी होगी और आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप सभी को साथ जोड़ने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में यदि कुछ कामों के शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी।