मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे। उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आज सुलझता दिख रहा है। किसी काम को लेकर आपको अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपके कुछ शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो उसमें आपको समस्या होगी। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है।