मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी व आपके मन में यदि कोई आईडिया आए, तो आपको उसे अपने व्यवसाय में तुरंत आगे बढ़ाना होगा, उससे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपके बहुत काम आएगी, जिसके कारण आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकती है।