मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति उदासीन रहना होगा। वाणी पर संयम रखना आपको हर मामले में जरूरी होगा, नहीं तो कोई वाद-विवाद हो सकता है। जो जातक रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माताजी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आएंगे।