मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव के कारण परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ सुस्त रहेंगे,लेकिन यदि आपने आलस्य दिखाया तो आपको बाद में कामों में समस्या आ सकती है। आप किसी कठिन परिस्थिति में धैर्य व संयम बनाए रखें। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है,जिसमें आपके कीमती सामानों के चोरी होने का भय सता रहा है। परिवार में बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप जीवनसाथी से संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश पर भी विचार कर सकते हैं।