वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। आपके मित्र भी आज आपके लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आज परिवार में खुशियां रहेंगी। आप यदि नौकरी में बदलाव चाहते हैं,तो आपके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी मीठी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,जिससे उनके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। परिवार में आज लोग एक दूसरे के साथ मिलकर पुराने गिले-शिकवे करेंगे।