मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी से कोई काम बहुत ही सोच समझ कर करें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो आपके काम अटक सकते हैं।