वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपनी इन्कम पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई काम अटक सकता है। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे पूरा अवश्य करना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई मन की बात शेयर करने से बचना होगा, क्योंकि बाद में वह इसका फायदा उठा सकते हैं।