मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको परेशान करेगा। परिवार में किसी लड़ाई झगड़े को लेकर आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। ऑफिस में आपके बॉस आपकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। आप अपने किसी परिजन के कहने में आकर किसी काम की योजना बना सकते हैं। आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच के वाद-विवाद भी खत्म होंगे।