वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातक यदि किसी काम को करें, तो उसमें पूरा संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई समस्या हो सकती है। आप वाहनों के प्रयोग से सावधान रहें और प्रेम विवाह की तैयारी में लगे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप अपने खानपान की आदतों की कारण कुछ बीमारियों को दावत दे सकते हैं, इसलिए आप बाहर के खान-पांन से परहेज रखें। संतान की शिक्षा को लेकर आप उनके सीनियर से कोई बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने विरोधियों की कोई बात बुरी लग सकती है।