मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और उन्हें तनाव बना रहेगा। आपको आज अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच आपसी तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपका किसी नए निवेश को करने का मौका मिले तो उसमें थोड़ी सावधानी बरतें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।