मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मतभेदों से दूर रहने के लिए रहेगा, नहीं तो आपके किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहने के कारण आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा। आप किसी को कोई वादा या वचन न करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। कोई पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा।